Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
हिमाचल में घट सकता है बस का किराया, सरकार कर रही विचार | Third Eye Today
Third Eye Today News

हिमाचल में घट सकता है बस का किराया, सरकार कर रही विचार

Spread the love

चुनावी साल में प्रदेश सरकार दो रुपए की कटौती करके न्यूनतम बस किराये में आम जनता को राहत दे सकती है। सरकार इस फैसले की अधिसूचना आगामी वर्ष में जारी कर सकती है।

प्रदेश सरकार न्यूनतम बस किराये को सात रुपये से पांच रुपये करने जा रही है। इस फैसले का प्रस्ताव तैयार करके कैबिनेट के पास भेजने के लिए परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर निर्देश दे चुके हैं। मंत्री का कहना है कि उन्हें कई ऐसी शिकायतें मिली हैं जंहा पर कंडक्टर 10 रुपये न्यूनतम किराया वसूल रहे हैं। जब सवारी कंडक्टरों से 3 रुपये का बकया मांगती है तो छुट्टे न होने का बहाना बना देते हैं।

आपको बता दें कि जयराम सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल में दो बार किराये में बढ़ोतरी की है। 2018 में 20 से 25 फिसदी और 2020 में 25 फीसदी बढ़ोतरी की गई थी।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138