Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
स्थानीय स्तर पर समस्या निराकरण में पार्षद की भूमिका महत्वपूर्ण - संजय अवस्थी | Third Eye Today
Third Eye Today News

स्थानीय स्तर पर समस्या निराकरण में पार्षद की भूमिका महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

Spread the love

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति में आज उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल ने नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 02 के नवनिर्वाचित पार्षद पदम देव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर वार्ड नम्बर 02 के नवनिर्वाचित पार्षद पदम देव को बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि पार्षद अपने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्षद का पद महत्वपूर्ण होता है और स्थानीय स्तर पर विकास कार्य में पार्षद की भूमिका विशिष्ट रहती है।
उन्होंने आशा जताई कि नवनिर्वाचित पार्षद अपने कर्तव्यों के निर्वहन के माध्यम से लोगों की आशाओं पर खरा उतरेगें।
संजय अवस्थी ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पार्षद के रूप में की। उन्होंने कहा कि पार्षद अपने क्षेत्र के निवासियों के सबसे समीप रहकर कार्य करता है।
नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 02 से नवनिर्वाचित पार्षद पदम देव उप निर्वाचन में विजय प्राप्त की है।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग अर्की के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के कोषाध्यक्ष रोशन वर्मा, समस्त पार्षदगण, व्यापार मण्डल अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138