Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सुक्खू ने कांग्रेस ऑब्जर्वर से इस्तीफे की करी पेशकश अब फैंसला लेगा हाई कमान | Third Eye Today
Third Eye Today News

सुक्खू ने कांग्रेस ऑब्जर्वर से इस्तीफे की करी पेशकश अब फैंसला लेगा हाई कमान

Spread the love

मंत्री और विधायकों की नाराजगी के बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कांग्रेस ऑब्जर्वर्स से अपने इस्तीफे की पेशकश की है। अब इस पर कांग्रेस हाई कमान फैसला लेगी। इससे पहले खबर आई थी कि सुक्खू ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जा सकता है।कांग्रेस ऑब्जर्वर्स भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार राज्यसभा
चुनाव में मंगलवार को हुई क्रॉस वोटिंग के बाद हालात संभालने हिमाचल पहुंचे हैं।सूत्रों ने बताया कि कुछ विधायकों ने प्रियंका गांधी से फोन पर बात कर सीएम सुक्खू केखिलाफ नाराजगी जाहिर की। बुधवार को सुबह 11 बजे मंत्री विक्रमादित्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपमानित करने का आरोप लगाकर पद से इस्तीफा दिया था और कहा- गेंद अब आला कमान के पाले में है।चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने भी कांग्रेस हाईकमान से सुक्खू को CM पद से हटाने की मांग की थी।इस बीच, हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को सदन से निष्कासित कर दिया है। इनमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शामिल हैं। विधानसभा में भाजपा मेंबर्स को बाहर करने के लिए मार्शल बुलाए जाने पर हंगामा हुआ।सुक्खू ने कांग्रेस ऑब्जर्वर से इस्तीफे की करी पेशकश अब फैंसला लेगा हाई कमान ।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138