Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सी.एच.सी दाड़लाघाट प्रथम जनवरी, 2024 से होगा क्रियाशील - डाॅ. शांडिल राज्य स्तरीय सायर उत्सव की द्वितीय संध्या में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत | Third Eye Today
Third Eye Today News

सी.एच.सी दाड़लाघाट प्रथम जनवरी, 2024 से होगा क्रियाशील – डाॅ. शांडिल राज्य स्तरीय सायर उत्सव की द्वितीय संध्या में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

Spread the love

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रथम जनवरी, 2024 से सोलन ज़िला के अर्की उपमण्डल के दाड़लाघाट में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को पूर्ण रूप से क्रियाशील कर दिया जाएगा। डाॅ. शांडिल गत सांय अर्की में आयोजित राज्य स्तरीय सायर उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में जनसमूह को मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
डाॅ. शांडिल ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के घनागुघाट में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण के लिए 1.95 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस भवन का निर्माण कार्य शीघ्र आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बागा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण का कार्य औपचारिकताएं पूर्ण करने पर आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भवन निर्माण का प्राकलन प्राप्त होते ही धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने सभी को सायरोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी परम्पराओं, संस्कृति और रीति-रिवाजों को जीवंत रखने में मेले अहम भूमिका निभाते हैं। मेलों के माध्यम से जहां लोगों में मेलजोल बढ़ता है वहीं युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू होने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध संस्कृति हमारी पहचान है, जिसे भावी पीढ़ी को संजोए रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
उन्होंने कहा कि मेलों के माध्यम से पारम्परिक खेलों को भी बढ़ावा मिलता है। कुश्ती जैसे खेल जहां युवाओं में ऊर्जा का संचार करते है वहीं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को भी बढ़ाते है।
डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें और देश के विकास को आगे बढ़ाने में सक्रिया योगदान दें।
मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डाॅ. शांडिल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक आदर्श अस्पताल स्थापित करने की दिशा में कार्यरत है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को जन सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि वर्तमान प्रदेश सरकार एक ऐसे हिमाचल का निर्माण करने की दिशा में अग्रसर है जहां जन-जन आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो।
संजय अवस्थी ने सभी से आग्रह किया कि मेलों और उत्सवों के पारम्परिक स्वरूप को बनाए रखें।
उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दाड़लाघाट को क्रियाशील करने तथा घनागुघाट एवं बागा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवनों के निर्माण का आग्रह किया। द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा, इंडियन आईडल फेम अनुज शर्मा, हिमाचली जोड़ी, सुप्रसिद्ध हिमाचली गायक किश्न वर्मा सहित अन्य कलाकारों ने समा बान्धा।
जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष हेमेन्द्र गुप्ता, ज़िला कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, ज़िला कांग्रेस के महासचिव राजेन्द्र रावत, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, मनोनीत पार्षद रजत थापा, नगर पंचायत अर्की के पार्षद, खण्ड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, व्यापार मण्डल अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति लीग के अध्यक्ष सी.डी. बसंल, महिला कांग्रेस अर्की की महासचिव सीमा शर्मा, युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष हेमन्त वर्मा, डी.डी. शर्मा, रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनीश धीर, उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, उप पुलिस अधीक्षक अर्की संदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या स्थानीय निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138