Third Eye Today News

साधुपुल के खुशाल शर्मा बने ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’, हिमाचल प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में लहराया परचम

Spread the love

सोलन। जिला सोलन के कंडाघाट उपमंडल के साधुपुल निवासी खुशाल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैप शूटिंग स्पर्धा का प्रतिष्ठित ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ खिताब अपने नाम किया है।

यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कैथलीघाट में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बेहतरीन निशानेबाजों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच खुशाल शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह प्रतिष्ठित खिताब जीतकर जिला सोलन और पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया।

खुशाल शर्मा इससे पहले भी कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने सोलन जिला निशानेबाजी प्रतियोगिता में 50 मीटर प्रोन राइफल शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में भी उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया था।

अब ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब जीतकर खुशाल शर्मा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक