Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सड़क किनारे खड़े खाली तेल टैंकर में लगी आग, 15 लाख का नुकसान | Third Eye Today
Third Eye Today News

सड़क किनारे खड़े खाली तेल टैंकर में लगी आग, 15 लाख का नुकसान

Spread the love

नालागढ़ के तहत खेड़ा गांव में रविवार देर रात एक खाली तेल टैंकर में अचानक आग लग गई। यह टैंकर पिछले कई दिनों से सड़क किनारे खड़ा था। आग इतनी भीषण थी कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। गनीमत यह रही कि टैंकर पूरी तरह खाली था, जिससे एक बड़े हादसे को टाला जा सका।घटना रात करीब 11:30 बजे की है, जब टैंकर में अचानक आग भड़क उठी। उस वक्त टैंकर में न तो चालक मौजूद था और न ही मालिक। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर ऑफिसर जयपाल ठाकुर ने बताया कि उन्हें रात 11:30 बजे सूचना मिली कि खेड़ा में एक तेल टैंकर में आग लग गई है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि टैंकर कई दिनों से खाली खड़ा था और अचानक उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।अधिकारियों के अनुसार, इस आगजनी में टैंकर का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया और अनुमानित तौर पर लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टैंकर का कुछ हिस्सा बचा लिया गया। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138