वोह घाटी में बाढ़ में छह घर बहे, 12 लोग लापता, एक महिला का शव बरामद
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को हुई भारी बारिश ने तबाही मचाई है। कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की वोह घाटी में बारिश से आई बाढ़ के कारण लगभग छह घर पानी में बह गए हैं। अभी तक 12 लोग लापता बताए जाए जा रहे हैं। एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की पहचान मस्तो देवी पत्नी भीमो राम के रूप में हुई है। कुछ लोगों को घर से सुरक्षित निकाल लिया गया है।



