Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
राकेश भगत को मिला 2 करोड़ 26 लाख 89 हजार 419 रुपए जानिए वजह,… | Third Eye Today
Third Eye Today News

राकेश भगत को मिला 2 करोड़ 26 लाख 89 हजार 419 रुपए जानिए वजह,…

Spread the love

PNB Mangaer बिहारी लाल पंड़िता ने राकेश भगत को दिया गया 2,26,89,419 रुपयेे क्लेम का चेक
पीएनबी मंडल कार्यालय धर्मशाला के अन्तर्गत शाखा कोतवाली के प्रबन्धक बिहारी लाल पंड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय श्रीमती इन्दू भगत, निवासी धर्मशाला द्वारा तीन करोड़ का ऋण लिया गया था। जिसमें पीएनबी बैंक द्वारा 2019 में ऋण को मेट लोन एवं लाईफ सुरक्षा बीमा में सुरक्षित किया गया था।

उन्होंने बताया कि इन्दु भगत की मृत्यू 2021 में हो गई थी और मृतक के परिजनों द्वारा इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को दी गई। आगे की कार्यवाही और बीमा कंपनी द्वारा बताई गई सभी औपचारिकताएं मेट लोन एवं लाईफ सुरक्षा बीमा अधिकारी सुमंत ठाकुर द्वारा की गई। ऋण क्लेम की राशि 2 करोड़, 26 लाख 89 हजार 419 का चेक पीएनीबी अंचल अधिकारी शिमला प्रमोद दूबे और पीएनबी मंडल अधिकारी धर्मशाला अमरेन्द्र कुमार द्वारा परिजनों को दिया गया। मृतक के परिजनों ने पीएनबी और मेट लोन एवं लाईफ सुरक्षा बीमा का आभार व्यक्त किया है।

  

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138