Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो में लारनया ने कांस्य पदक पर किया कब्जा | Third Eye Today
Third Eye Today News

माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो में लारनया ने कांस्य पदक पर किया कब्जा

Spread the love

    

नेपाल में आयोजित हुई माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला की लारनया ने  ब्रॉन्ज मैडल हासिल कर हिमाचल प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाया है। रॉकफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा लारनया की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है।

    

रॉकफोर्ड स्कूल के एमडी विनोद आनंद ने बताया कि बारहवीं कक्षा की छात्रा लारनया ने पांच-छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में हिस्सा लेकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। मूलत: भटोली की रहने वाली लारनया शर्मा के पिता सुधीर कुमार पीएनबी पूबोवाल में ब्रांच हैड है, जबकि माता मीनू गृहणी है। स्कूल एमडी ने बताया कि लारनया शर्मा की शुरू से ही खेल के प्रति काफी रुचि है। ताइक्वांडो के राष्ट्रीय मुकाबले में लारनया ने 7 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।

उन्होंने बताया कि 2020 में भी लारनया शर्मा का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था, लेकिन कोविड की वजह से प्रतियोगिता नहीं हो पाई। अब लारनया शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने बताया कि लारनया शर्मा के स्कूल पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138