Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार- राकेश पठानिया, सुखराम चौधरी और राजेंद्र गर्ग ने ली शपथ | Third Eye Today
Politics

मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार- राकेश पठानिया, सुखराम चौधरी और राजेंद्र गर्ग ने ली शपथ

Spread the love

जयराम सरकार में एक साल बाद कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) हो गया है। गुरुवार को राजभवन में 11 बजकर 15 मिनट पर 3 नए मंत्रियों ने शपथ ली। कांगड़ा के नुरपूर से विधायक राकेश पठानिया, सिरमौर के पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी और घुमारवीं से राजेंद्र गर्ग ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह करीब पंद्रह मिनट तक चला है।

जयराम सरकार में शामिल हुए तीन मंत्रियों को विभागों का आवंटन प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के बाद तय होगा। अनिल, किशन कपूर व विपिन सिंह परमार के विभाग मुख्यमंत्री के पास हैं। मंत्रियों के विभागों में फेरबदल तय माना जा रहा है। बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात के बाद राजभवन की ओर से आधिकारिक तौर पर प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह का एलान किया गया था।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138