Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-एस श्रीहरिकोटा से लॉन्च | Third Eye Today
Third Eye Today News

भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-एस श्रीहरिकोटा से लॉन्च

Spread the love

भारत की पहली निजी कंपनी का रॉकेट विक्रम-एस लॉन्च कर दिया है। बता दें कि आज यानि 18 नवंबर को सुबह 11: 30 बजे इसरो विक्रम-एस को श्रीहरिकोटा से लॉन्च कर दिया गया है। रॉकेट का निर्माण हैदराबाद स्थित कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा किया गया है। भारत के अतंरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई को श्रद्धाजंलि देते हुए इस रॉकेट का नाम विक्रम-एस रखा जाता है। इसरो ने विक्रम-एस को चेन्नई से लगभग 115 किलोमीटर दूर यहां अपने स्पेसपोर्ट से लॉन्च किया।

एक नई शुरूआत के प्रतीक के रूप में इस मिशन को प्रांरभ नाम दिया गया है। यह देश के अतंरिक्ष उघोग में निजी क्षेत्र के प्रवेश को दर्शाएगा। जिस पर दशकों से सरकारी स्वामित्व वाले इसरो का प्रभुत्व रहा है। स्काईरूट एयरोस्पेस भारत की पहली ऐसी निजी क्षेत्र कंपनी बन गई है। जो 2020 में केंद्र सरकार द्वारा अतंरिक्ष उघोग को निजी क्षेत्र के लिए खोले जाने के बाद भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में कदम रख रहा है। विक्रम-एस सतीश धवन अतंरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किए जाने के बाद 81 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचेगा। इस मिशन में दो घरेलू और एक विदेशी ग्राहक के तीन पेलोड को ले जाया जाएगा।

   

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138