Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
भाजपा विधायक का भाषण रूकवाकर युवाओं ने पूछा, कहां है रोजगार | Third Eye Today
Third Eye Today News

भाजपा विधायक का भाषण रूकवाकर युवाओं ने पूछा, कहां है रोजगार

Spread the love

मंडी :- बल्ह से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी को उस वक्त अपनी ही विधानसभा क्षेत्र में भरी सभा में शर्मसार होना पड़ गया जब युवाओं ने उनके भाषण को बीच में रोकते हुए रोजगार को लेकर सवाल दागने शुरू कर दिए।           इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के संदर्भ में जो जानकारी मिली उससे मालूम हुआ कि ये वीडियो बल्ह विधानसभा क्षेत्र की दूसरा खाबू पंचायत का है। हालांकि वीडियो कब का है, इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि विधायक इंद्र सिंह गांधी अपना भाषण दे रहे हैं और बीच में एक युवक खड़ा होकर पूछ रहा है कि रोजगार कहां पर है। भाषण के बीच विकट स्थिति को उत्पन्न होता देख विधायक महोदय को बीच में ही अपना भाषण ’’जय श्री राम’’ के नारे के साथ समाप्त करना पड़ा। इसके बाद क्षेत्र के ये युवक विधायक से मिले और जमकर खरी खोटी सुनाई। यहां पर विधायक ने युवाओं से कहा कि हम कोरोना महामारी के भयानक दौर से जिंदा बच आए हैं, यही काफी है।    

       युवा विधायक के जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे और उन्होंने और सवाल दागने शुरू कर दिए। हालही में जेओए आईडी के पेपर लीक मामले को लेकर भी युवाओं ने सरकार पर सवाल दागे और कहा कि सरकार पेपरों की भी सही ढंग से सुरक्षा नहीं कर पा रही है। युवाओं में इस बात को लेकर आक्रोश था कि पीडब्ल्यूडी विभाग में जेई के पद मौजूदा सरकार में नहीं भरे गए। इन्होंने उसकी चार वर्षों से तैयारी कर रखी है।

वहीं, जो भी टैस्ट ये युवा दे रहे हैं, उसके परिणाम ही नहीं आ रहे हैं या तो मामले कोर्ट में लटक रहे हैं या फिर संबंधित भर्ती कार्यालय की तरफ से देरी की जा रही है। युवा इस बात को लेकर भी नाराज थे कि सरकार कोर्ट में सही ढंग से पक्ष नहीं रख रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138