Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
भरमौर के लूणा में भीषण अग्निकांड, लाखों का नुकसान | Third Eye Today
Third Eye Today News

भरमौर के लूणा में भीषण अग्निकांड, लाखों का नुकसान

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर उपमंडल के अधीन आने वाले लूणा में आधी रात को हुए भीषण अग्निकांड में चार दुकानों समेत माल वाहक वाहन जलकर राख हो गया। इससे प्रभावितों को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बुधवार रात के समय अचानक से दुकानों से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग के भीषण रूप ले लिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने के प्रयास आरंभ किए। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया।सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों संग आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि, आग पर काबू पाने तक चार दुकानें जल चुकी थीं। गुरुवार सूचना मिलने के बाद राजस्व और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम आग से हुए नुकसान का आकलन करने के बाद रिपोर्ट भरमौर प्रशासन को सौंपेगी। एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह ने बताया कि लूणा में भीषण अग्निकांड में तीन दुकानें और एक माल वाहक वाहन जल गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138