Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
भटोलीकलां में सिलेंडर फटा दो कमरे ढहे,बच्ची की माै..त; दो घा.य.ल | Third Eye Today
Third Eye Today News

भटोलीकलां में सिलेंडर फटा दो कमरे ढहे,बच्ची की माै..त; दो घा.य.ल

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भटोलीकलां में सोमवार अल सुबह एलपीजी लीकेज से सिलेंडर फट गया। इससे मकान के दो कमरे ढह गए। मलबे में दबने से कमरे में सोई हुई सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को ईएसआई अस्पताल काठा में भर्ती करवाया गया है।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मकान में रसोई गैस लीक हो हो गई जोकि पूरे कमरे में भर गई।

इसके बाद सुबह 4:00 बजे अचानक धमाका हो गया। हादसे के दौरान कमरे में पति-पत्नी, दो बच्चियां और उनका भाई सोया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138