Third Eye Today News

परवाणू में 5.70 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस चौकी जाबली की टीम द्वारा मुकाम टीटीआर परवाणू में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन में सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 5.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्वेषण के दौरान उक्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत और नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा सके। दोनों आरोपियों को दिनांक 02-03-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

मामले में आगामी जांच जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक