Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पब्जी के खेल में बच्चे ने माता-पिता के बैंक खाते से लुटाए 1.50 लाख रुपए | Third Eye Today
CrimeStateThird Eye Today News

पब्जी के खेल में बच्चे ने माता-पिता के बैंक खाते से लुटाए 1.50 लाख रुपए

Spread the love
पब्जी के खेल में बच्चे ने माता-पिता के बैंक खाते से लुटाए 1.50 लाख रुपए
पब्जी के खेल में बच्चे ने माता-पिता के बैंक खाते से लुटाए 1.50 लाख रुपए

ऑनलाइन पढ़ाई के बीच बच्चों को स्मार्टफोन देना अभिभावकों लिए महंगा साबित हो रहा है। दुनिया भर में खतरनाक बन चुकी पब्जी गेम के जाल में हिमाचल के सोलन शहर का एक बच्चा फंस गया। इस बच्चे को ऑनलाइन गेम खेलना महंगा पड़ गया। बच्चे ने पब्जी के चक्कर में अपनी माता के बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपए कुछ लोगों को ट्रांसफर कर दिए। जब इसकी भनक माता-पिता को लगी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

बच्चे ने बताया कि जब वो खले रहा था तो उसे फोन पर धमकाया गया कि यदि उसने पैसे नहीं दिए तो फोन करने वाला शख्स बच्चे के माता-पिता को मार देगा। अब यह मामला सोलन पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी अभिषेक यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका 13 वर्षीय बेटा है जिसे online पढ़ाई के लिए मोबाइल दिया गया है।
बीच-बीच में यह  पब्जी भी खेल रहा था और इसी दौरान किसी ने इसे फोन करके धमकाना शुरू किया। पबजी खेलने वाले व्यक्ति ने इसे धमकाकर करीब एक महीने के अंदर बैंक खाते से करीब 1 लाख 40 हजार रुपए ठगे हैं। बेटे को कई प्रकार की धमकियां दी गईं और इसके चलते डर से बच्चे ने अपनी माता के बैंक खाते से विभिन्न लोगों को राशि ट्रांसफर कर दी। अब पुलिस मामले की शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच कर रही है।

 

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138