


यह फल मक्खी प्रजाति हिमाचल प्रदेश के मध्यवर्ती क्षेत्रों (सोलन, सिरमौर, शिमला, मण्डी, कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में मुख्यतः आड़ू एवं नैक्ट्रीन पर पाई जाती है। हिमालय में अधिक जैव विविधता होने के कारण फल मक्खी पर अन्वेषण करने की आवश्यकता है। इस शोध को न्यूजीलैंड की ‘जूटैक्सा’ पत्रिका के जुलाई अंक में प्रकाशित किया गया है। इस प्रजाति के नमूने भारतीय प्राणी सर्वेक्षण विभाग के उच्च ऊंचाई क्षेत्रीय केंद्र, सोलन, हिमाचल प्रदेश में रिकार्ड हेतु दिए गए हैं।






