Crime

नगर परिषद का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के ऊना में विजिलेंस ने नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर (JE) को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार।किया। विजिलेंस टीम ने एक शिकायत के आधार पर नगर निगम बशदेड़ा (मेहतपुर) के JE की गिरफ्तारी को जाल।बिछाया और रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विजिलेंस।ने भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर।आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूचना के अनुसार, JE ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता।ने 20 हजार की रकम आज ही JE को दी। इससे पहले यह जानकारी विजिलेंस को भी दी। जैसे ही ठेकेदार ने 20 हजार JE को दिए। विजिलेंस ने उसे रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर दिया।

बिल क्लियर करने को मांगी रिश्वत

इसमें शिकायतकर्ता के काफी समय से कुछ बिल पेंडिंग थे।
वह बार बार इन्हें क्लियर करने की मांग कर रहा था। मगर JE ने बिल क्लियर करने के लिए रिश्वत मांगी।

नालागढ़ का रहने वाला है JE गिरफ्तार JE का नाम शरीफ मोहम्मद है और वह लगभग 5 साल से नगर निगम बशदेड़ा में तैनात था। मूल रूप से वह सोलन जिले के नालागढ़ का रहने वाला है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक