धनबल से राज्य सरकार को गिराने की कोशिश की गई : प्रियंका गांधी

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनीति दलों के प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चंबा में जनसभा को संबोधित किया

किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थायी आयोग बनेगा: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 8500 रुपये हर महीने देंगे, महिलाओं को सरकारी नाैकरियों में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थायी आयोग बनेगा। श्रमिकों के लिए 400 रुपये न्यूनतम दिहाड़ी का कानून लाएंगे। मनरेगा को मजबूत किया जाएगा। शहरों में भी इसे लागू किया जाएगा। 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। नाैजवानों के लिए पांच हजार करोड़ कास्टार्टअप फंड बनाएंगे। अग्निवीर योजना को रद्द किया जाएगा।

भाजपा 10 सालों में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई’
प्रियंका ने कहा कि मोदी जी देश में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी आपकी भैंस चुरा लेगी और मंगलसूत्र चुरा लेगी, ये कैसी बातें हैं। कांग्रेस 55 सालों तक सत्ता में रही लेकिन अमीर पार्टी नहीं बन पाई। लेकिन भाजपा 10 सालों में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई और भ्रष्ट कांग्रेस को कहा जाता है।

सेब के कोल्ड स्टोर बड़े खरबपतियों को दिए, देश में 70 करोड़ युवा आज बेरोजगार
प्रियंका ने कहा कि हिमाचल के सेब किसानों का हाल देखिए। तमाम कोल्ड स्टोर बड़े खरबपतियों को दिए गए हैं। दाम ये यही उद्योगपति तय कर रहे हैं। इसके चलते किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिलता। जनता महंगाई से जूझ रही है। देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। 70 करोड़ युवा आज बेरोजगार हैं, 30 लाख सरकारी पद खाली है। प्रियंका ने कहा कि मोदी जी हिमाचल आकर पर्यटक बनकर फोटो खींच रहे हैं।  कहा कि आपदा के समय भाजपा के नेता कहां थे, उल्टा जो केंद्र से राहत राशि आनी थी उसे भी रोक दिया। आपदा से हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर बहुत बोझ बढ़ा है। भाजपा की नीयत साफ नहीं है।

 सिर्फ बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए नीतिया बनाईं: प्रियंका
मोदी सरकार ने 10 वर्षों में सिर्फ बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए नीतिया बनाईं। ओपीएस की बात होती है तो कहा जाता है पैसे नहीं, लेकिन बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए खूब पैसा है।

मेरा दिल हमेशा हिमाचल में रहता है: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने अपना संबोधन मां दुर्गा, लक्ष्मीनारायण भगवान व भोलेनाथ के जयकारे के साथ शुरू किया। कहा कि मेरा दिल हमेशा हिमाचल में रहता है। जब भी हिमाचल आती हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है। कहा कि आपका प्रदेश बहुत सुंदर है। पूरा देश हिमाचल की ओर देखता है। यहां की सादगी, ईमानदारी पूरे देश में सबसे अधिक है। इससे पूरे देश को सीखना चाहिए। हिमाचल देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। हिमाचल के सैकड़ों जवानों ने देश की रक्षा, अखंडता के लिए अपनी जान गंवाई। कहा कि प्रदेश की जनता ने बदलाव के लिए सरकार चुनी। लेकिन मोदी जी ने धनबल की ताकत से हिमाचल की सरकार को गिराने का प्रयास किया। मोदी जी ने पैसे देकर, भ्रष्टाचार कर प्रदेश की सरकार को गिराने की कोशिश की। क्या यह ईमानदारी की बात है, क्या इसे सच्ची राजनीति कहते थे।  भाजपा का एक ही मकसद है कि सत्ता को अपने हाथ में रखना है। चाहे सरकारों को गिराना पड़े, चाहे भ्रष्टाचार करना पड़े, विधायकों को घूस खिलानी पड़े या धनबल का इस्तेमाल करना पड़े।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक