Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जाखू में पूर्व मंत्री के घर से पांच गीजर चोरी, अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला | Third Eye Today
Third Eye Today News

जाखू में पूर्व मंत्री के घर से पांच गीजर चोरी, अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

Spread the love

राजधानी शिमला के जाखू में पूर्व आबकारी मंत्री रंगीला राम राव के घर चोरी का मामला सामने आया है। घर लंबे समय से बंद था और यहां कोई नहीं रहता था। चोरों ने घर में घुसकर चार से पांच पुराने गीजर चुरा लिए हैं। छोटा शिमला पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में विजय चौहान ने बताया कि उनके ससुर रंगीला राम राव का हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में मकान है। इस मकान में कोई नहीं रहता है और वह कभी-कभी यहां पर आते हैं। वह करीब एक महीने पहले यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने चार से पांच पुराने गीजर को एक कमरे में रखा था। 9 जनवरी को वह यहां पहुंचे तो देखा की मकान का मुख्य द्वार खुला था। जब उन्होंने घर के अंदर जांच पड़ताल की तो सभी गीजर गायब थे।चोरी हुए गीजरों की कीमत 15,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि सर्दियों में शहर में चोरियों के मामले बढ़ जाते हैं। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि छोटा शिमला पुलिस थाना में केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138