Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हिमाचल का लाल शहीद | Third Eye Today
State

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हिमाचल का लाल शहीद

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कल रात पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में हिमाचल का एक जवान शहीद हो गया है। हमीरपुर के बलोड खास निवासी 25 वर्षीय रोहिन कुमार पुत्र गोविंद सिंह कल रात को हुई गोलाबारी में शहीद हुआ है।  वहीं रोहिन कुमार की शहादत की खबर सुन कर उनके परिवार में गम का माहौल है। परिवार के करीबी लोग शहीद के घर जुटना शुरू हो गए है। रोहिन 2016 में सेना में भर्ती हुआ था। वह 14 पंजाब रेजीमेंट में तैनात थे। खास गलोड के रोहिन कुमार के पिता रसील सिंह हलवाई का काम करते हैं। रोहिन कुमार की दो माह बाद नवंबर माह में शादी होने वाली थी। घर में परिवार के सदस्‍य उनकी शादी की तैयारियों में जुटे थे। इस बीच सैनिक के शहीद होने की खबर से परिवार में शोक की लहर है।

 

Anju

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138