Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जन-जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करवाना प्रदेश सरकार का उद्देश्य - डॉ. शांडिल | Third Eye Today
Third Eye Today News

जन-जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करवाना प्रदेश सरकार का उद्देश्य – डॉ. शांडिल

Spread the love

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कुमारहट्टी स्थित महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय में तीन आधुनिक टेस्ला एम.आर.आई. मशीन का लोकार्पण किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य सभी प्रदेशवासियों को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। प्रदेश सरकार गांव-गांव तक प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोला जा रहा है। इन स्वास्थ्य संस्थानों में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि एम.एम.यू. में आधुनिक सी.टी. स्कैन मशीन स्थापित होने से रोगियों को सुविधा होगी और गंभीर बीमारियों का समयबद्ध निदान सुनिश्चित होगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने आशा जताई कि एम.एम.यू. क्षेत्रवासियों को बेहतर उपचार सुविधा देने के प्रदेश सरकार के निर्णय में सहायक सिद्ध होगा।
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी कुमारहट्टी के रजिस्ट्रार अजय सिंगल, एम.एम.यू. मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि चंद शर्मा, उप प्रधानाचार्य डॉ. जे.एस. संधू, नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. जसवीर कौर, एम.एस. कॉलेज से डॉ. मनप्रीत सिंह नंदा, हिमाचल प्रदेश प्रथम कन्या बटालियन एन.सी.सी. सोलन के आदेशक कर्नल संजय शांडिल, प्रदेश कांग्रेस समिति अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अशोक मैसी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा एम.एम.यू. के चिकित्सक और पैरामेडिकल कर्मी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138