Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
गौड़ा में चलाया मतदाता जागरूकता कार्यक्रमः डॉ. जगदीश चंद नेगी | Third Eye Today
Third Eye Today News

गौड़ा में चलाया मतदाता जागरूकता कार्यक्रमः डॉ. जगदीश चंद नेगी

Spread the love

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गौड़ा में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक (उच्चतर शिक्षा) सोलन डॉ. जगदीश चंद नेगी ने की।
उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी है, परन्तु इन्हें प्राप्त करने के लिए कर्तव्य का ज्ञान नहीं है। मतदान करने के लिए सबसे पहले मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाना युवाओं का कर्तव्य है। हर एक विद्यार्थी यदि चाहे तो अपने परिवार, अपने आस-पास के उपस्थित मतदाताओं की निर्वाचन में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करके निर्वाचन प्रक्रिया में भागी बन सकता है।
उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम में भागी बनने का आग्रह किया और सभी को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. बी.एन. कमल ने एक-एक वोट के महत्व के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी राजेश ठाकुर व हेमेंद्र शर्मा ने 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मत बनाने के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप व बी.एल.ओ. के माध्यम अपनाई जाने वाली प्रक्रिया से बारे पूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने मतदान केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जैसे व्हील चेयर, कतार रहित मतदान इत्यादि के बारे में भी अवगत करवाया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गौड़ा की प्राचार्या ने निर्वाचन विभाग की तरफ से आई टीम का स्वागत किया। पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा मतदान जागरूकता पर प्रचार एक समूह गान के माध्यम से मतदान का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित स्टाफ सदस्य, अध्यापक अभिभावक संघ तथा स्थानीय पंचायत के पदाधिकारीगण व लगभग 100 छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138