Third Eye Today News

कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक से गिरा 47 वर्षीय व्यक्ति, मौके पर मची अफरा-तफरी; अस्पताल में मौ.त

Spread the love

कांगड़ा जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 47 वर्षीय बाइक सवार राजिंद्र सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने पर उसे बचाने के प्रयास में वह नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल राजिंद्र सिंह को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल इंदौरा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता निर्मल सिंह ने पुलिस को बताया कि राजिंद्र को पहले दिल का दौरा पड़ चुका था और वह नियमित रूप से दवाइयां ले रहे थे। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे में किसी अन्य वाहन की संलिप्तता सामने नहीं आई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शी पार्वती देवी के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने शव का नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक