Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
कंडाघाट टनल के पास सेब से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौ..त | Third Eye Today
Third Eye Today News

कंडाघाट टनल के पास सेब से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौ..त

Spread the love

कालका-शिमला हाईवे पर कंडाघाट के पास टनल के समीप बीती रात को अनियंत्रित होकर सेब का ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की माैत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है। ट्रक ठियोग से फरीदाबाद सेब लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि पहले ट्रक क्रैश बैरियर से टकराया, उसके बाद सड़क के साथ बनी नाली में पलट गया ।सूचना मिलते ही कंडाघाट पुलिस की टीम थाना प्रभारी वीरसिंह नेगी के साथ मौके पर पहुची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में ट्रक चालक व मालिक ओमप्रकाश की मौके पर ही माैत हो गई है। ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल लाया गया। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी वीरसिंह नेगी ने की। उन्होंने कहा कि घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138