Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ऐक्सिस बैंक सोलन द्वारा राष्ट्रव्यापी संघन जागरूकता अभियान आयोजित | Third Eye Today
Third Eye Today News

ऐक्सिस बैंक सोलन द्वारा राष्ट्रव्यापी संघन जागरूकता अभियान आयोजित

Spread the love

भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार बुधवार को जिला सोलन में ऐक्सिस बैंक सोलन द्वारा राष्ट्रव्यापी संघन जागरूकता अभियान के तहत सोलन के एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ज़िला अग्रणी प्रबंधक यूको बैंक आर के बाली की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्राहक शिकायत निवारण ग्राहक अधिकार एवं सुरक्षित बैंकिंग के प्रथाओं पर जागरूकता अभियान में सोलन एवं क्षेत्र से लगभग 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ऑनलाइन बैंकिंग से होने वाले विभिन्न तरह के फ्राॅड के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला अग्रणी प्रबंधक ने बताया कि आरबीआई द्वारा ज़िला सोलन में विभिन्न बैंकों के माध्यम से 01 नवंबर से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी संघन जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से ग्राहकों को उनके आंतरिक शिकायत निवारण एवं अधिकार सुरक्षित बैंकिंग के प्रणाली की जानकारी प्रदान की जाएगी।

शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा व प्रदीप मथानिया ने बताया कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाएं बैंक समय-समय पर ग्राहक को प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन ग्राहकों के साथ हो रही धोखाधड़ी एवं फ्राॅड से बचने के लिए ग्राहक को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जाॅब पोर्टल के माध्यम से लोगों की धनराशि को टारगेट कर फसाया जा रहा। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को बताया कि झूठी ऐप के माध्यम से घर बैठे जाॅब इत्यादि के फर के झांसे में आकर online कार्रवाई से बचें। उन्होंने बताया कि अब लगातार अवैध तरीके से यूपीआई की आईडी की तरह इस्तेमाल कर ग्राहक को बेवकूफ बनाया जा रहा है। ग्राहक सस्ते सामान के लालच में ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड का शिकार होते हैं।

   

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138