Third Eye Today News

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सुन्नी में 195 ग्राम अफीम और ₹68,000 नकद बरामद, मंडी के दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सुन्नी की टीम ने अपर भारगन, जंगल मोड़ के पास नाकाबंदी एवं चेकिंग के दौरान माधोघाट की ओर से आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रोका। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी लेने पर पीछे की डिक्की में रखे एक कैरी बैग से लगभग 195 ग्राम अफीम तथा ₹68,000 नकद बरामद हुए।

इस मामले में गाड़ी में सवार गुरजीत सिंह पुत्र श्री कुंदन लाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी तहसील करसोग, जिला मंडी तथा करम दास पुत्र श्री जिउणू राम, उम्र 49 वर्ष, निवासी तहसील निहरी, जिला मंडी के कब्जे से उक्त अफीम एवं नकदी बरामद की गई।

इस संबंध में पुलिस थाना सुन्नी में FIR No. 59/2026 दिनांक 19.11.2026 के तहत धारा 18, 29 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है तथा बरामद अफीम के स्रोत और इससे जुड़े सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक