Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत मामले में कुलदीप सेंगर सहित सात लोगों को  10 साल की सजा | Third Eye Today
National

उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत मामले में कुलदीप सेंगर सहित सात लोगों को  10 साल की सजा

Spread the love
उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत मामले में कुलदीप सेंगर सहित सात लोगों को  10 साल की सजा
उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत मामले में कुलदीप सेंगर सहित सात लोगों को  10 साल की सजा

उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत के मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर 10 साल की सजा सुनाई गई है। तीस हजारी कोर्ट में सेंगर समेत सातों दोषियों को गैरइरादतन हत्या और आपराधिक साजिश रचने के मामले में ये सजा सुनाई गई है। इस मामले में कोर्ट ने 4 मार्च को कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर, सब इंस्पेक्टर कामता प्रसाद, एसएचओ अशोक सिंह भदौरिया, विनीत मिश्रा उर्फ विनय मिश्रा, बीरेंद्र सिंह उर्फ बउवा सिंह, शशि प्रताप सिंह उर्फ सुमन सिंह, जयदीप सिंह उर्फ अतुल सिंह को दोषी करार दिया था।  सातों दोषियों को 10 साल की सजा सुनाई गई है।

गौरतलब है कि 9 अप्रैल 2018 को उन्नाव में पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। पीड़िता के परिजनों ने हत्या का आरोप  कुलदीप सेंगर पर लगाया था। वहीं इस बारे में 13 अगस्त 2019 को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) धर्मेश शर्मा ने कहा था- पीड़िता के पिता को कथित रूप से गलत तरीके से फंसाया गया था। उन्हें हिरासत में भेज दिया गया था। जहां उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके पीछे क्या कोई मंशा थी? यह सब जांच का विषय है।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138