आज का राशिफल
25 जुलाई 2021
🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀
पंडित साक्षी चैतन्य
7560000300
7650003136
🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀
मेष
आज का दिन आपके लिए उतना अनुकूल नहीं है। आज कोई नया प्रॉजेक्ट शुरू न करें। इसका चुका पाना मुश्किल होगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है।
वृषभ
आज के दिन आप बहुत काफी व्यस्त रहेंगे और काम में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में पैसों का निवेश करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सांयकाल किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है और आपको फिजूल के खर्चे से बचने की जरूरत है। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट बढ़ सकता है। सामाजिक कार्यों में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और आपके घर में समृद्धि आएगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सायं से लेकर रात तक गाने-बजाने और संगीत में आपकी रुचि बढ़ेगी।
कर्क
आज ग्रहों की दशा आपके साथ है और भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको आज आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास अधिक मजबूत होगा और आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, कल्पित आशीर्वाद मिलेगा।
सिंह
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्द्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे। मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार होना निश्चित है। आज परिवार के सभी लोग आपका सहयोग करेंगे।
कन्या
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आप में निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को सम्पन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। पत्नी को शारीरिक रूप से कुछ परेशानी हो सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा।
तुला
आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है। आज के दिन आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आज के दिन आप अपने से ज्यादा दूसरों के भले के बारे में सोचेंगे। आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव और निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा और भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज परिवार में कोई व्यक्ति आपकी आगे बढ़कर मदद करेगा।
वृश्चिक
आज आपका मन अशांत और परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद विवाद लंबित है तो आज उसका नतीजा आ सकता है। सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। आज नौकरी के मामले में आपको लाभ हो सकता है।
धनु
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपकी विद्या, बुद्धि, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और आप कोई अनुष्ठान करवा सकते हैं। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सायंकाल से लेकर रात तक पेट के विकार होने की आशंका है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।
मकर
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।
कुंभ
आज ग्रहों की दशा अनुकूल है और बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें तो भविष्य में आपको लाभ होगा। आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति से धोखा मिल सकता है जिस पर आप काफी भरोसा करते हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी। इस यात्रा से आपको पूरा लाभ होगा।
मीन
आज बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुश मिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध करेंगे और आपको लाभ होगा। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।
🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀
जय गुरुदेव
जय सचिदानन्द
We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.