Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़की कार चालक की मौ#त | Third Eye Today
Third Eye Today News

अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़की कार चालक की मौ#त

Spread the love

जिला कांगड़ा के धर्मशाला मुख्यालय से सटी खनियारा खड़ौता सड़क पर हादसा हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई. हादसे में चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान अरुण कुमार उर्फ विपन ‘पुत्र धर्मपाल निवासी मकान नंबर 987 अर्जुन नगर लाडोवाली रोड़, जालंधर सिटी (पंजाब) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक अरुण अपने परिवार सहित योल में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचा था. इस दौरान खनियारा खड़ौता सड़क मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में अरुण की मौत हो गई. जबकि कार में उसकी पत्नी, बच्चे और उसका पिता सवार था. बताया जा रहा है कि अरुण का पिता गाड़ी के बाहर ही था.। इस दौरान अचानक से गाड़ी की हैंडब्रेक छूट गई, जिसके चलते गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़की. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटना की पुष्टि एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने की है.

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138