Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
अचानक लापता हुई नाबालिग,अज्ञात व्यक्ति पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप | Third Eye Today
Third Eye Today News

अचानक लापता हुई नाबालिग,अज्ञात व्यक्ति पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Spread the love

कांगड़ा से 17 वर्षीय किशोरी लापता | Third Eye Today

हरोली पुलिस थाना के तहत पड़ते एक गांव की नाबालिग के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा बेटी को ढूंढने का प्रयास किया गया परन्तु सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद थक हार कर परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई और किसी अज्ञात व्यक्ति पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया।

वहीँ, परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नाबालिग को ढूंढने के प्रयास तेज़ कर दिए है। पुलिस चौकी टाहलीवाल को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी समीप के एक नगर में पढऩे के लिए जाती है। सोमवार को बेटी घर से पढऩे के लिए गई, लेकिन उस केंद्र में नहीं पहुंची। उधर, डीएसपी अनिल पटियाल ने कहा कि संतोषगढ़ में संभावित जगह की सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138