Third Eye Today News

RSS का शताब्दी वर्ष : विश्व शांति व समृद्धि के लिए समरस संगठित हिंदू समाज का संकल्प

Spread the love

राष्ट्रीय स्वयं संघ के 2 अक्टूबर 2025 को 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक बेंगलुरु में आयोजित की गई। इन बैठकों में संघ की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकता और हिंदू समाज की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है साथ ही विश्व शांति व समृद्धि के लिए समरस संगठित हिन्दू समाज का संकल्प लिया है।   संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक प्रभाव, सद्भाव और एकता के संबंध में शिमला में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिमाचल प्रांत के संघचालक डॉ. वीर सिंह रांगड़ा, विभाग संघचालक राजकुमार वर्मा और प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल ने पत्रकार वार्ता कर अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक का सारांश मीडिया कर्मियों के समक्ष रखा और कहा कि संघ के 100वें वर्ष में संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया। संघ की शाखाओं में वृद्धि हो रही है।

 प्रतिदिन 83,129 शाखाएं 51,570 स्थानों पर लगती हैं, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 10,000 अधिक है। साप्ताहिक मिलन 32,147, मासिक मंडली 12,091, जबकि कुल (शाखा-मिलन-मंडली) 1,27,367 हैं।हिमाचल प्रदेश में संघ की दृष्टि से कुल जिले 26 हैं, कुल स्थान 737, कुल शाखाएँ 1004, साप्ताहिक मिलन 327 और संघ मंडली 156 हैं। इसके अलावा 260 से अधिक स्थानों पर सफाई कर्मचारियों के लिए भोजन, चिकित्सा जांच और स्वच्छता उपकरण उपलब्ध कराना।

      वहीं बांग्लादेश में हिंदुओं, संतों, संन्यासियों के साथ हो रही लूट पर चिंता जताई और भारत सरकार व UNO से मामला उठाने की बेंगलुरु बैठक में चर्चा हुई है। डॉ. वीर सिंह रांगड़ा ने कहा कि आरएसएस किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि सर्वे भवन्तु सुखिना विचारधारा रखता है। संघ किसी को बांटने की सोच नहीं रखता है। जो भारत माता की जय बोलता है संघ उसके साथ है।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक