LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा, नए रेट आज से लागू
गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 73.5 रुपए का इजाफा किया है। नए रेट एक अगस्त से लागू हो गए हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
1 जुलाई को 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इस साल घरेलू सिलेंडर के दाम 138.50 रुपए बढ़ चुके हैं। दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए था। जो अब 834.50 रुपए का मिल रहा है।

