Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131 IGMC हॉस्टल में भिड़े डॉक्टर , मामला पुलिस तक पहुंचा | Third Eye Today
आईजीएमसी के हॉस्टल में सुबह 4 बजे दो रेजिडैंटस डॉक्टर आपस में भिड़ गए। जब सीनियर और जूनियर डॉक्टर के बीच खूब हंगामा मचा तो हॉस्टल में रह रहे अन्य रैजिडैंटस डॉक्टर के बीच अफरा-तफरी मच गई।
तभी हॉस्टल से एकदम पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एक सीनियर रेजिडैंटस डाक्टर को हिरासत में लिया। सीनियर रैजिडैंटस डाक्टर शराब पीकर था और जूनियर के कमरे में घुसा था। दोनों रेजिडैंटस डॉक्टर रेडियोलॉजी के बताए जा रहे हैं।
इस बारे में एक जूनियर छात्र ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में पी.जी. सैकेंड ईयर के छात्र अभिषेक ने आरोप लगाया है कि सीनियर कमरे में घुसा और हंगामा किया।
पीड़ित छात्र ने कहा है कि इस दौरान सीनियर ने उसके साथ मारपीट भी की। शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 107 और 151 के तहत केस दर्ज किया और मारपीट करने वाले छात्र को हिरासत में लेने के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया।
जुनियर और सीनियर की आपस में लड़ाई को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। यह तो पुलिस द्वारा की जा रही जांच में ही सामने आएगा कि आखिर में दोनों की आपस में लड़ाई क्यों हुई है। आईजीएमसी के हॉस्टल में छात्रों के बीच पहले भी कई बार लड़ाई हो चुकी है।
यहां तक कुछ प्रशिक्षु डाक्टरों को प्रशासन द्वारा निलंबित भी किया जा चुका है।
We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.
Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138