Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
BSF ने राजस्‍थान से लगे पाक बॉर्डर से 56 किलो हेरोइन बरामद की, बाजार मूल्‍य है 270 करोड़ रुपये | Third Eye Today
Third Eye Today News

BSF ने राजस्‍थान से लगे पाक बॉर्डर से 56 किलो हेरोइन बरामद की, बाजार मूल्‍य है 270 करोड़ रुपये

Spread the love

राजस्थान में बीकानेर बार्डर से सीमा सुरक्षा बल  ने पाकिस्‍तानी स्मगलर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े 56 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की है।  यह मामला बीकानेर से लगी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकी बंडली के इलाके का है। दो और तीन जून की दरमियानी रात को ड्यूटी पर तैनात जवानों को तारबंदी के पास हलचल दिखाई दी।  जब BSF के जवानों ने ड्रग तस्‍करों को ललकारा और फायर किया तो रात के अंधेरे और खराब का मौसम का फायदा उठाकर तस्कर वापस पाकिस्‍तान की ओर भाग निकले।

BSF ने राजस्‍थान से लगे पाक बॉर्डर से 56 किलो हेरोइन बरामद की, बाजार मूल्‍य है 270 करोड़ रुपये

इलाके की जांच की गई तो मौके से 54 पैकेट में 56 किलो 630 ग्राम के मादक पदार्थ बरामद हुए।  बरामद की गई इस हेरोइन का बाजार मूल्य 270 करोड़ बताया जा रहा है।  BSF ने इसे लेकर मामला भी दर्ज करा दिया है।  राजस्थान सेक्टर के IG पंकज गुमर ने जवानों की सजगता के साथ की गई इस कार्रवाई की सराहना की है। गौरतलब है कि इसी साल 7-8  फरवरी की रात को तस्करों के ऐसी ही कोशिश को सीमा सुरक्षा बल ने नाकाम किया था।  इसी तरह बीकानेर बार्डर पर ही 5 और 20 मार्च को घुसपैठ के प्रयास में लगे एक एक पाक घुसपैठियों को बीएसएफ ने मार गिराया था।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138