हिमाचल में एक जून से चलेगी निजी बसे, आज परिवहन मंत्री से हुई बैठक में बनी सहमति

हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सरकार के बुलावे पर माने परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर से उनके कार्यालय में मिला और एक जून 2020 से बसें चलाने के लिए सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तृत बातचीत हुई तथा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि निजी बस ऑपरेटरों कि मदद के लिए सरकार वचनबद्ध है तथा निजी बस ऑपरेटरों की हर तरह से आर्थिक मदद करेगी। इस बैठक की जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर ने कहा है कि सरकार द्वारा निजी बस ऑपरेटर को बसें चलाने के लिए पूरी तरह से बाध्य नहीं किया है लेकिन यह आश्वासन भी दिया है कि जो व्यक्ति बस चलाने में असमर्थ है उसके लिए सरकार आर्थिक पैकेज उपलब्ध करवाने की कोशिश करेगी जो व्यक्ति अपने बसे चलाना चाह रहा है वह चला सकता है।
परिवहन मंत्री ने न्यूनतम कराया पहले 5 किलोमीटर तक 10रूपए 10 किलोमीटर तक 20 रूपए, 15 किलोमीटर तक 30 रुपए तथा सामान्य किराए में भी बढ़ोतरी करने का आश्वासन दिया और कहा है कि इस बारे में वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे और अगली कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि सरकार पूरी तरह से हिमाचल प्रदेश के निजी बस ऑपरेटर के हित में कार्य कर रही है तथा देश की निजी बस ऑपरेटर भी इस वैश्विक महामारी के मद्देनजर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। परिवहन मंत्री ने कहाँ कि ज़ब बसें चलेगी तो निदेशक परिवहन द्वारा हर सप्ताह रिव्यु बैठक आयोजित की जाएगी और अगर बसें घाटे में चलेगी तो सरकार उसकी आर्थिक मदद करेगी। मंत्री ने कहा है की जो चालक परिचालक प्रवासी मज़दूरों को लेकर अन्य राज्य में गए थे उनको भी 50 लाख के बीमा में कवर किया जायेगा।





