Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
चोर निकला कोरोना पॉज़िटिव, पुलिस और कोर्ट स्टाफ को करना पड़ा क्वारंटीन | Third Eye Today
National

चोर निकला कोरोना पॉज़िटिव, पुलिस और कोर्ट स्टाफ को करना पड़ा क्वारंटीन

Spread the love

कोरोना वायरस ने दुनिया सहित भारत में भी कहर बरपा रखा है। भारत में महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना पॉज़िटिव मरीज है। यहाँ मुंबई के गोरेगांव वेस्ट स्थित बांगुरनगर पुलिस थानेके अधिकारी और मैजिस्ट्रेट कोर्ट के 2 स्टाफ को क्वारंटीन करना पड़ा, क्योंकि पुलिस ने जिस चोर को पकड़ा था वह कोरोना पॉज़िटिव निकला। 22 साल के इस युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब उसके संपर्क में आने वाले हर शख्स की जांच की जाएगी।

कोर्ट में ले जाने और पुलिस कस्टडी में एक दिन बिताने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उसे तलोजा जेल ले गाया था। हालांकि जेल सुपरिंटेंडेंट ने उसे अंदर रखने से इनकार कर दिया क्योंकि उसका कोविड-19 टेस्ट नहीं हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसकी जांच कराई जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकला। आरोपी के कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) पाए जाने के बाद 24 लोगों को क्वारंटीन किया गया है जिसमें गोरेगांव वेस्ट स्थित बांगुरनगर पुलिस थाने के अधिकारी और मैजिस्ट्रेट कोर्ट के 2 स्टाफर भी शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संक्रमित युवक का एक क्रिमिनल रिकॉर्ड है और पुलिस के निर्वासित किए जाने के बाद गोरेगांव वेस्ट में रह रहा था। 20 अप्रैल को वह और उसके दो दोस्त नजदीक की एक पान दुकान से सिगरेट चुराने गए थे। सूत्रों ने बताया कि तीनों ने दुकानदार पर चाकू से हमला करके 3500 रुपये कैश लेकर फरार हो गए थे।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138