Third Eye Today News

सरदार सोभा सिंह के सम्मान में 125 रुपये का सिक्का जारी करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री ने जताई प्रसन्नता

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रख्यात चित्रकार सरदार सोभा सिंह की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में 125 रुपये का सिक्का जारी करने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार सोभा सिंह देश के महान चित्रकारों में से एक थे। भारतीय कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान ने उन्हें देश में कला एवं सांस्कृतिक जगत में एक अलग पहचान दिलाई। उनकी पेंटिंग्स, धार्मिक कलाकृतियां, भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिता और समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरदार सोेभा सिंह ने अपनी कला के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी विशिष्ट पहचान दिलाई। जिला कांगड़ा के अन्द्रेटा से उनका गहरा जुड़ाव रहा। उन्होंने अपनी कला साधना से अन्द्रेटा को कला एवं संस्कृति के एक महत्त्वपूर्ण केन्द्र के रूप में स्थापित किया। आज यह स्थान देश-विदेश के कलाकारों, कला प्रेमियों और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार सोेभा सिंह के सम्मान में सिक्का जारी करने का निर्णय उनके अमूल्य योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यह पहल युवा पीढ़ी को राज्य की समृद्ध कलात्मक एवं सांस्कृतिक विरासत को समझने, संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक