Third Eye Today News

कंडाघाट में पंजाब रोडवेज बस से 1.39 ग्राम चिट्टा बरामद, 32 वर्षीय युवक के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

Spread the love

कंडाघाट। जिला सोलन के पुलिस थाना कंडाघाट के तहत पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब रोडवेज की बस में सफर कर रहे एक युवक से 1.39 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को पुलिस थाना कंडाघाट की एक टीम गुप्त सूचना के आधार पर चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही पंजाब रोडवेज की बस की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने कंडाघाट के चायल चौक पर बस को रोककर तलाशी ली।

चेकिंग के दौरान बस की सीट नंबर 07 पर बैठे एक युवक के कब्जे से 1.39 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विशाल (32) पुत्र स्वर्गीय मोहन लाल, निवासी गांव एवं डाकघर जुन्गा, तहसील जुन्गा, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना कंडाघाट में FIR नंबर 90/2026 दिनांक 24.11.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। इसके बाद BNSS के प्रावधानों के तहत आरोपी को धारा 35(3) का नोटिस देकर पाबंद किया गया। पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है।

पुलिस के अनुसार मामले में आगामी जांच जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक