Third Eye Today News

इनर व्हील क्लब सोलन सिटी ने रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं को भेंट किए बड़े छाते

Spread the love

सोलन, 22 नवंबर 2026: ‘मित्रता और सेवा’ (Friendship & Service) के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब सोलन सिटी (डिस्ट्रिक्ट 308, चार्टर नंबर 6751) द्वारा आज सोलन के डोरी दीवाल क्षेत्र में जरूरतमंद रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं के लिए एक विशेष सेवा प्रकल्प का आयोजन किया गया।
क्लब अध्यक्ष चारु बंसल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सड़क किनारे फल, सब्जी और कपड़ों का काम करने वाले 7 स्थानीय विक्रेताओं को धूप और बारिश से बचाव के लिए बड़े छाते वितरित किए गए। कुछ पैसों की लागत से किए गए इस प्रकल्प का उद्देश्य कठिन मौसम में खुले आसमान के नीचे काम करने वाले छोटे विक्रेताओं को राहत प्रदान करना है।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष चारु बंसल ने कहा कि क्लब समाज के हर वर्ग की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे। सभी लाभार्थियों ने इस सहयोग के लिए इनर व्हील क्लब सोलन सिटी का आभार व्यक्त किया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक