Third Eye Today News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, डिग्री कॉलेज सोलन इकाई द्वारा धरना-प्रदर्शन

Spread the love

हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, डिग्री कॉलेज सोलन इकाई द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक स्वायत्तता को बनाए रखने, शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अकादमिक योग्यता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा विश्वविद्यालयों की स्वतंत्रता का सम्मान करने की मांग उठाई गई।

अभाविप का स्पष्ट मत है कि विश्वविद्यालय ज्ञान, शोध एवं स्वतंत्र चिंतन के केंद्र हैं, न कि सरकारी हस्तक्षेप के अधीन विभाग। विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हमारा संकल्प – शिक्षा की स्वतंत्रता, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता!

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक