अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, डिग्री कॉलेज सोलन इकाई द्वारा धरना-प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, डिग्री कॉलेज सोलन इकाई द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक स्वायत्तता को बनाए रखने, शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अकादमिक योग्यता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा विश्वविद्यालयों की स्वतंत्रता का सम्मान करने की मांग उठाई गई।

