Third Eye Today News

बड़े ही हर्षौल्लास से दयानंद आदर्श विद्यालय में मनाया गया बाल दिवस ।

Spread the love

कंडाघाट (दिनांक 14.11.2026): पंडित जवाहर लाल जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर मनाए जाने वाले बाल दिवस के उपलक्ष्य पर दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में बाल मेले का आयोजन किया गया , जिसमें कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने खाने और गेम्स के स्टॉल लगाए। इस बाल मेले का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती रमा शर्मा जी द्वारा किया गया।

बच्चों द्वारा फ्रूट चाट, जूस, कॉफी, चाय , भेल, चाट पापड़ी आदि कई प्रकार के स्टॉल लगाए , जिनका भरपूर मजा विद्यालय के विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों द्वारा लिया गया।
बाल मेले का अंत विद्यार्थियों और अभिभावकों द्वारा नृत्य द्वारा हुआ ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान, विद्यालय प्रशासन, विद्यालय डायरेक्टर, विद्यालय प्रधानाचार्या और अध्यापकों द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं दी गई।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक