नाहन में दो भाइयों पर चाकू से ह.म.ला, एक के गले तो दूसरे के कान के पास आई चोट
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में दो भाइयों के साथ गाली-गलौज और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना कैंट चौक के पास BIG WAY के नजदीक की बताई जा रही है। इस हमले में दोनों भाइयों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर को पुलिस थाना सदर नाहन में विशाल पुत्र स्वर्गीय बिमल कुमार निवासी मकान नंबर 576/11, कच्चा टैंक, नाहन ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के अनुसार, 5 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपने भाई चेतन के साथ BIG WAY, कैंट चौक के पास खड़ा था।


