Third Eye Today News

रामशहर के भियुंखरी स्कूल के बच्चों को एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन की मदद से मिला नया भवन

Spread the love

 

रामशहर के भियुंखरी स्कूल के बच्चों को एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन की मदद से मिला नया भवन

– फाउंडेशन की फाउंडर हरलीन कौर और उच्च शिक्षा विभाग सोलन के उपनिदेशक गोपाल चौहान ने किया भवन का शुभारंभ

बुधवार का दिन रामशहर शिक्षा खण्ड के भियुंखरी स्कूल के लिए यादगार बन गया। आज राजकीय उच्च विद्यालय भियूँखरी के नए भवन का शिलान्यास हुआ। इस मौके पर इस स्कूल के लिए करीब 15 लाख धनराशि उपलब्ध करवाने वाली एक्ट ह्यूमन फाउंडेशन की फाउंडर हरलीन कौर, उच्च शिक्षा विभाग सोलन के उपनिदेशक गोपाल चौहान ने मिलकर इस स्कूल के 2 नए कमरों का शिलान्यास किया।

इससे पूर्व बैंड बाजे के साथ दोनों ही मुख्यातिथि का स्वागत अभिनंदन स्कूली बच्चों और ग्रामीणों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जहां अतिथियों का आदर सत्कार किया गया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।

फाउंडेशन की फाउंडर हरलीन कौर ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे स्कूलों के बेहतर निर्माण, उच्च गुणवत्ता शिक्षा के लिए हिमाचल में काम करती रहेंगी।

वहीं उच्च शिक्षा विभाग सोलन के उपनिदेशक गोपाल चौहान ने भी फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन ने जिस तरह से बच्चों की समस्या को देखते हुए 6 माह के भीतर स्कूल भवन को तैयार कर समर्पित किया है वो काबिले तारीफ है।

बता दें कि साल 2018 में इस स्कूल को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा असुरक्षित घोषित कर दिया गया था जिसके बाद से यहां पर बच्चों को स्कूल में बैठने और पढ़ाई करने में दिक्कत आ रही थी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक