मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश की बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन
लोअर बाजार सुबाथू में आज मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चयनित पदाधिकारियों में रजनी शर्मा को चेयरमैन, रुबल को अध्यक्ष, ज्योति को उपाध्यक्ष, दीपक बहादुर बागदास को महासचिव, प्रशांत शांडिल को सचिव, गीता को कोषाध्यक्ष, राहुल ठाकुर को तकनीकी निदेशक, टीका थापा और दुर्गा को कार्यकारी सदस्य चुना गया।
बैठक के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। साथ ही मिक्स बॉक्सिंग खेल को प्रदेश में आगे बढ़ाने और युवाओं को इस खेल से जोड़ने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।
![]()
