Third Eye Today News

स्कूल से घर लौटते समय खाई में गिरने से छात्रा की मौ..त

Spread the love

शिमला जिला के रामपुर थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही 13 वर्षीय छात्रा की खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब छात्रा छुट्टी के बाद घर लौट रही थी और रास्ते में उसका पैर फिसल गया।पुलिस थाना रामपुर को 24 फरवरी को सूचना मिली कि कुमारी कविता (13), निवासी गांव पाट दामिणी, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, 23 फरवरी को स्कूल से घर आते समय गिर गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए महात्मा गांधी मेडिकल सर्विस कॉम्प्लेक्स (एमजीएमएससी) खनेरी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर एएसआई सतविंदर पुलिस टीम के साथ हालात की तस्दीक के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के शव गृह में महिला पुलिस कर्मी की मौजूदगी में परिजनों के सामने छात्रा के शव का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच में छात्रा के शरीर पर गिरने से आई हल्की खरोंचें और अंदरूनी चोटों के संकेत मिले।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव का परीक्षण कराया गया है। मेडिकल अधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद में देने की बात कही है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए पिता बिटू राम को सौंप दिया गया। परिजनों के बयान के अनुसार 23 फरवरी की शाम करीब साढ़े चार बजे कविता अपनी बहन के साथ स्कूल से लौट रही थी। गांव दामिणी में दर्शन दास के मकान के पास रास्ते में उसका पैर फिसल गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 194 बीएनएसएस (2023) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना को हादसा मानते हुए आगे की औपचारिक जांच जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक