Third Eye Today News

हिमाचल प्रदेश के आश्रम की कच्ची सड़क पर अखिलेश यादव का तंज, ट्वीट कर लिख दी ये बात

Spread the love

समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हिमाचल में पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयीकी ओर से बनाई गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।जिला सिरमौर के मरयोग स्थित गिरि गंगा बद्रिका आश्रम के निजी दौरे के दौरान यशवंत नगर-बद्रिका आश्रम की कच्ची सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। हिमाचल से रवाना होने के बाद जारी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ बन सकती है तो आश्रमों को जोड़ने के लिए ‘सनातन सड़क योजना’ क्यों नहीं बनाई जा सकती?

साझा किया गया वीडियो यशवंत नगर-बद्रिका आश्रम संपर्क मार्ग का बताया जा रहा है। इससे धर्म का मार्ग प्रशस्त होगा और सच्चे धर्म प्रधान लोगों को सत्संग के साथ-साथ, महाझूठ के इस शासनकाल में ‘सच-संग’ का भी पुण्यफल मिल सकेगा। अखिलेश यादव मंगलवार सुबह करीब 9 बजे मरयोग स्थित आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा ओम स्वामी से मुलाकात की।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक