Third Eye Today News

पावन हवन समारोह के साथ किप्स में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

Spread the love


सनवारा, 24 फरवरी 2026 मंगलवार को कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण में पावन हवन समारोह के साथ किया गया।
यह हवन विद्या-बुद्धि की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की कृपा प्राप्ति हेतु संपन्न किया गया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा समस्त कर्मचारियों ने पूर्ण श्रद्धाभाव से अनुष्ठान में सहयोग दिया। वैदिक मंत्रों के उच्चारण से समूचा विद्यालय परिसर गूँज उठा और सभी ने सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।

समारोह का समापन विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजीव मैनरा तथा प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर के आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह नया सत्र सभी विद्यार्थियों के लिए प्रगति, अनुशासन और उपलब्धियों से परिपूर्ण हो।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक