Third Eye Today News

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बोले- हिमाचल विरोधी है भाजपा

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। नेगी ने कहा कि भाजपा हिमाचल हित में खड़ी नहीं रहती और इनके नेता भी आरडीजी बहाली के पक्ष में नहीं हैं। नेगी ने बीजेपी को हिमाचल विद्रोही बताते हुए उनपर राजनीति करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरडीजी हमारा संवैधानिक अधिकार है और कांग्रेस इसे राष्ट्रीय स्तर पर ले जाएगी। नेगी ने बीजेपी की नियत पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि वे हिमाचल के हितों की रक्षा नहीं कर रहे।इसके साथ ही राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने एआई समिट पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एआई समिट में भारत की सरकार ने विश्व को झूठ परोसने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सरकार की विश्व को बेवक़ूफ बनाने की कोशिश नाकाम रही। एआई समिट में चीन में बने प्रोडक्ट को भारत का बताकर दर्शाया गया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। नेगी ने भारत मंडप में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का भी काफ़ी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष में रहते हुए बीजेपी के नेता भी इस तरह के प्रदर्शन करते रहे हैं।वहीं, राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले चुनाव से पहले मची हलचल को लेकर भी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बीजेपी पर निशाना साधा। जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में दो साल पहले ईडी का डर दिखाया गया था। उन्होंने कहा कि अल्पमत में होने के बावजूद बीजेपी को उम्मीदवार नहीं देना चाहिए था, क्योंकि कांग्रेस ने कभी पहले अपना उम्मीदवार नहीं दिया। नेगी ने कहा कि बीजेपी का तो संविधान पर विश्वास ही नहीं है। उन्होंने बीजेपी से कहा किकांग्रेस की चिंता छोड़, अपनी गुटबाजी देखनी चाहिए।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक